बजट सरकार के सालाना खर्च का ब्यौरा होता है। इसके जरिये सरकार की प्राप्तियों और खर्च का इंतजाम होता है। वित्त मंत्री सरकार के आय-व्यय का लेखा जोखा फरवरी महीने के आखिरी कार्य दिवस पर संसद में पेश करते हैं। इसमें टैक्स तथा अन्य़ तरह के प्रावधान होते हैं जिस पर संसद में चर्चा होती है। संसद की अनुमति के बाद एक निश्चित समय सीमा में बजट प्रस्ताव कानून में बदल जाते हैं। चुनाव के दौरान अंतरिम बजट पेश किया जाता है।
बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द बूजे से हुई है। इसका अर्थ होता है छोटा थैला जिसमें दवाइयां वगैरह रखी जाती हैं। इंग्लैंड के पूर्व वित्त मंत्री सर रॉबर्ट वालपोल 1733 में अपने बजट प्रस्ताव के कागजात एक थैले में रखकर सदन में लाए थे। इसके बाद से ही बजट शब्द प्रचलन में आया।