जागरण कार्यालय, आसनसोल : चिटफंड संस्था शारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज के
विभिन्न शाखा कार्यालयों के अचानक बंद हो जाने से निवेशकों और एजेंटों में
हड़कंप मच गया है। करोड़ों रुपये डूबने की आशंका से निवेशकों और एजेंटों में
दहशत है। आसनसोल शिल्पांचल में विभिन्न स्थानों पर कंपनी कार्यालय बंद होने
पर दर्जनों की संख्या में एजेंट और निवेशकों ने बुधवार को आसनसोल महकमा
शासक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
एसडीओ कार्यालय में आसनसोल, नियामतपुर, पुरुलिया, कुल्टी के अलावा बिहार के आरा से एजेंट और निवेशक आये थे।
एसडीओ कार्यालय में आसनसोल, नियामतपुर, पुरुलिया, कुल्टी के अलावा बिहार के आरा से एजेंट और निवेशक आये थे।