Tuesday, March 29, 2011

ये हैं भारत की सबसे दौलतमंद कंपनियां :

इन कंपनियों के पास इतनी दौलत है कि इससे भारत का पूरा कर्ज उतर सकता है। इन कंपनियों के पास बेतहाशा दौलत है यूं तो भारत की सबसे बड़ी कंपनी का खिताब इंडियन ऑयल के पास है लेकिन सबसे ज्यादा संपत्ति का रिकॉर्ड रिलायंस इंडस्ट्रीज के नाम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल दौलत 1.41 लाख करोड़ है जिसमें 16.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल रिलायंस की दौलत 1.21 लाख करोड़ रुपए थी।

दूसरे नंबर पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी है जिसके पास कुल 1.01 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर भी एक सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी एनटीपीसी है इसकी कुल दौलत 62,628 करोड़ रुपए है।बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल दौलत के मामले में चौथे स्थान पर है इंडियन ऑयल कंपनी की कुल परिसंपत्तियों की कीमत 52,462 करोड़ रुपए है। जबकि पांचवे नंबर पर अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन है जिसकी कुल दौलत 43,360 करोड़ रुपए है।
~
Source : dainikbhaskar